Former Pope Benedict XVI Dies (Photo Credits Twitter)
Former Pope Benedict XVI Dies: कैथोलिक चर्च के पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI की मौत हो गई है. पूर्व पोप बेनेडिक्ट की उम्र 95 साल कि थी. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे. जिसकी वजह से उनका शनिवार को निधन हो गया है. उनके निधन के बाद लोग पोप बेनेडिक्ट को श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं. बता दें कि उन्होंने 2005 से 2013 तक एपोस्टोलिक सी का आयोजन किया था. उन्होंने साल 2013 में किसी कारणवश रूप से पोप के पद को छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी. हाल के दिनों में वो वेटिकन गार्डन में एक छोटे से मठ, मेटर एक्लेसिया में रहने लगे थे.
ANI Tweet:
Former Pope Emeritus Benedict XVI passes away at the age of 95: Vatican
(Pic: Vatican News) pic.twitter.com/TuuCZc37va
— ANI (@ANI) December 31, 2022











QuickLY