Eva Kaili Arrested: यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष ईवा कैली कतर से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
Eva Kaili (Photo: Instagram)

बेल्जियम की पुलिस ने ग्रीस के समाजवादी नेता और यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष ईवा कैली को फीफा विश्व कप के मेजबान कतर से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को ब्रसेल्स में गिरफ्तार कर लिया. बेल्जियम की राजधानी में शुक्रवार सुबह इसी मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.