Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप, मौसम विभाग ने जारी की सुनामी की चेतावनी- VIDEO
Credit -File Photo

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी तट पर गुरुवार की सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 6.9 तीव्रता का था, जिसके बाद 7.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंपीय गतिविधि के कारण जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जापान के सरकारी टीवी चैनल NHK के हवाले से बताया कि क्यूशू के मियाज़ाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें पहले ही देखी जा चुकी हैं. सुनामी की ऊंचाई 1 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 'एक्स' पर कहा कि सुनामी के बार-बार आने की आशंका है. इसलिए लोगों को चेतावनी हटाए जाने तक समुद्र में प्रवेश नहीं करना चाहिए और न ही तट के पास जाना चाहिए.

जापान के दक्षिणी तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप