Earthquake in Taiwan: भूकंप के जोरदार झटकों से दहला ताइवान, 6.3 रही तीव्रता
ताइवान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये हैं. जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप के झटके जोरदार होने की वजह से घरो को नुकसान पंहुचा है और कुछ लोग घायल हुए हैं
Earthquake in Taiwan: ताइवान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये हैं. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि सोमवार को ताइवान क्षेत्र के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. जीएफजेड के मुताबिक, भूकंप 171 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप के झटके जोरदार होने की वजह से घरो को नुकसान पंहुचा है और कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि नुकसान और घायलों के बारे में अभी तक अधिकारिक रूप से पुष्टि नही हुई है.
वहीं इससे पहले मोरक्को में 9 सितंबर की रात आए शक्तिशाली भूकंप आया था. जिसमें 2900 से लोगों से ज्यादा लोगों की जान गई. वहीं हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे. मोरक्को में भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. भूकंप के झटके तेज होने की वजह से कई बिल्डिंगे गिर गई और कुछ में दरारे आई है.
Tweet:
BREAKING 🚨 Strong 6.3 magnitude earthquake hits northeast of Taiwan pic.twitter.com/2m0LI2uCeu
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) September 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

