ढाका: बांग्लादेश में भूस्खलन से 4 की मौत
बांग्लादेश के चटगांव में बारिश के बाद जमीन धंसने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें से तीन एक ही परिवार से थे.
ढाका: बांग्लादेश के चटगांव में बारिश के बाद जमीन धंसने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें से तीन एक ही परिवार से थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चटगांव में फायर सर्विस विभाग के सहनिदेशक जाशिम उद्दीन ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरूष और एक बच्चा है. उन्होंने कहा कि इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं. भारी बारिश के बाद आधीरात के दौरान चटगांव के फिरोज शाह क्षेत्र में भूस्खलन हुआ.
उन्होंने कहा कि पंचलाइज में भी जमीन धंसने से एक शख्स की मौत हुई. उन्होंने बताया कि सभी मृतक मलबे में दबे पड़े थे, जिन्हें बचाव कार्य के दौरान बाहर निकाला गया. यह भी पढ़ें- 24 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले पर कोर्ट ने सुनाई सजा, मेजर जनरल समेत सेना के 7 अफसरों को उम्रकैद
Tags
संबंधित खबरें
Earthquake in Iran: ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स
अधिकांश जर्मन मतदाता ईरान युद्ध के खिलाफ; डर का माहौल
क्या ईरान पर हमले के दौरान तोड़ा गया अंतरराष्ट्रीय कानून?
\