इटली में COVID-19 मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 87,961

इटली में कोरोना वायरस बीमारी की वजह से मृतकों का आंकड़ा 30,000 के पार पहुंच गया है. हालांकि अब ऐसे मरीजों में कमी आ रही है जिन्हें तत्काल इंटेसिव केयर की जरूरत होती है. इस बीमारी से करीब 2,747 नए मरीज ठीक हुए हैं जिससे ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 99,023 पहुंच गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

रोम, 9 मई: इटली में कोरोना वायरस (Coronavirus) बीमारी की वजह से मृतकों का आंकड़ा 30,000 के पार पहुंच गया है. हालांकि अब ऐसे मरीजों में कमी आ रही है जिन्हें तत्काल इंटेसिव केयर की जरूरत होती है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश में इस बीमारी के अब 87,961 मरीज हैं जिसमें गुरुवार के 89,624 के आंकड़े से गिरावट आई है.

देश में कोरोना वायरस से पीड़ित 1,168 मरीज इंटेसिव केयर में अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 72,157 मरीज यानी करीब 82 फीसदी में घर में क्वारंटाइन में हैं. इनमें ज्यादातर वैसे मरीज हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19: तुर्की में 1,35,569 और ईरान में 1,04,691 मामले आए सामनें, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका की हालत गंभीर

इस बीमारी से करीब 2,747 नए मरीज ठीक हुए हैं जिससे ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 99,023 पहुंच गया है. देश में शुक्रवार को इस बीमारी से 243 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों का आंकड़ा 30,201 पहुंच गया है. इटली में कोरोना का पहला मामला 21 फरवरी को दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड