विदेश

चीनी नागरिकों को न्यू इयर पर पटाखे खरीदने के लिए दिखाने होंगे अपने पहचान पत्र

चीनी नव वर्ष मनाने के लिए यहां पटाखे खरीदने के लिए हर खरीदार को अपने पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी....

चीनी नागरिकों को न्यू इयर पर पटाखे खरीदने के लिए दिखाने होंगे अपने पहचान पत्र
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

बीजिंग: चीनी नव वर्ष मनाने के लिए यहां पटाखे खरीदने के लिए हर खरीदार को अपने पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. चीनी नव वर्ष की 5 फरवरी से शुरुआत हो रही है. बीजिंग इमरजेंसी मैनेजमेंट ब्यूरो के एक अधिकारी तांग मिंगमिंग के अनुसार, स्टोर में खरीदारों के पंजीकरण व पहचान के लिए उपकरण होंगे.

यह भी पढ़ें: भारत-चीन बॉर्डर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, युद्ध की स्थिति में सेना के तुरंत पहुंचने के लिए होगा 44 सड़कों का निर्माण

किसी दुर्घटना की स्थिति में पटाखा खरीदारों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, तांग ने यह भी कहा कि चीन ने पटाखे बेचने वाले स्टोरों की संख्या को 80 से घटाकर 30 करने का फैसला किया है और स्टोर सिर्फ 30 जनवरी से 9 फरवरी तक पटाखे बेच सकते हैं. चीन के अन्य शहर भी सुरक्षा कारणों व प्रदूषण से बचने के लिए इसमें शामिल हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).