China Stabbing Video: चीन के किंडरगार्टन स्कूल में सिरफिरे शख्स ने लोगों पर चाकू से किया हमला, 6 की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल
Photo Credits ANI

China Stabbing Video: चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में सोमवार को किंडरगार्टन स्कूल दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है. यहां एक सिरफिरे शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया. हमले में 6 लोगों की मौत हुई है. जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. फिलहाल हमले के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक वजह साफ़ नहीं हो पाई है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में हमला सुबह 7:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ. स्कूल में हमला होने के बाद हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने को लेकर इधर-उधर भागने लगे. इस बीच पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है.

Video: