चीन: स्वदेशी निर्मित जल और थल दोनों सतहों पर कारगर विमान एजी600 का हुआ पहला सफल परीक्षण
चीन में स्वदेश निर्मित तथा जल और थल दोनों सतहों पर कारगर विमान एजी600 ने शनिवार को पहले परीक्षण के तहत सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लैंडिंग की.
बीजिंग: चीन में स्वदेश निर्मित तथा जल और थल दोनों सतहों पर कारगर विमान एजी600 ने शनिवार को पहले परीक्षण के तहत सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लैंडिंग की. इसे दुनिया का सबसे बड़ा विमान कहा जा रहा है. चीन की सरकारी विमानन कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कोरपोरेशन ऑफ चाइना द्वारा निर्मित इस विमान ने हूबेई प्रांत के जिंगमेन में उड़ान भरी और बाद में समुद्र में उतरा.
सरकारी अखबार चाइना डेली ने बताया कि जलस्थलीय विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर झांघे जलाशय से उड़ान भरी और वह करीब 15 मिनट तक हवा में रहा.
इस महीने की शुरुआत में इसने 145 किलोमीटर की गति के साथ पानी में चलने का पहला परीक्षण पूरा किया था.
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
US-Israel-Iran War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का दावा, ट्रंप नहीं चाहते लंबा युद्ध चले, लक्ष्य सिर्फ ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना
US-Israel-Iran War: ट्रंप की दो टूक चेतावनी, हालात बिगड़े तो ईरान में अमेरिकी फौज की तैनाती तय!
Middle East Conflict: पीएम मोदी ने सऊदी अरब और बहरीन के नेताओं से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
\