कोविड-19 से संक्रमित नहीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के जांच में तीसरी बार कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई है. उनके प्रवक्ता स्टीफन सीबेरट ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को स्टीफन सीबेरट की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मर्केल सभी सरकारी कार्यों को अपने क्वारंटाइन से ही देखेंगी.
बर्लिन: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) के जांच में तीसरी बार कोरोनावायरस (Covid-19) से संक्रमित नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई है. उनके प्रवक्ता स्टीफन सीबेरट (Stephen Seibert) ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को स्टीफन सीबेरट की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मर्केल सभी सरकारी कार्यों को अपने क्वारंटाइन (एकांतवास) से ही देखेंगी.
गौरतलब है कि चांसलर की स्वास्थ्य जांच करने आए डॉक्टर के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से 65 वर्षीय मर्केल 22 मार्च से सेल्फ क्वारंटाइन में हैं. डॉक्टर ने उन्हें निमोनिया के लिए टीका लगाया था, जिसके दो दिन बाद वह कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया था. जर्मनी की चांसलर टेलीफोन और वीडियो लिंक्स के माध्यम से अपना काम-काज देख रही हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\