विदेश

तंजानिया: नौका हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 209, तलाश अभियान जारी

तंजानिया में विक्टोरिया झील में हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 200 के पार चली गयी.

तंजानिया: नौका हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 209, तलाश अभियान जारी
तंजानिया में नौका डूबने से 209 लोगों की मौत ((Photo Credits: Twitter)

नैरोबी: तंजानिया में विक्टोरिया झील में हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 200 के पार चली गयी. कई लोगों ने अपने मृत परिजनों की पहचान कर ली है. इसके साथ ही हादसे की शिकार नौका के भीतर एक व्यक्ति जीवित मिला है. जिस जगह पर नौका पलटी, उस स्थान पर अभी भी गोताखोर अपना तलाश अभियान जारी रखे हुये हैं. उकारा द्वीप के तट से कुछ दूरी पर यह नौका हादसा हुआ था.

परिवहन मंत्री इसाक कामवेलवे ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हमें दुख है कि 209 लोग मारे गये हैं. इनमें से 172 की पहले ही परिजनों ने पहचान कर ली है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).