कनाडा ने नागरिकों से किया 3-लेयर वाला मास्क पहनने का आग्रह, अब तक 10 हजार 276 से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 3 लेयर वाले मास्क पहनें, इसमें एक फिल्टर भी शामिल हो. कनाडा स समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर झेल रहा है. बता दें कि कनाडा में अब तक कुल 2,44,636 मामले और 10,276 मौतें दर्ज हो चुकी हैं.

प्राइम मिनिस्टर जस्टिन ट्रूडो (Photo Credits: Twitter)

ओटावा, 4 नवंबर: कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 3 लेयर वाले मास्क पहनें, इसमें एक फिल्टर भी शामिल हो. कनाडा (Canada) इस समय कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर झेल रहा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओटावा में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने कहा कि मास्क में फिल्टर की एक लेयर जोड़ने से कनाडाई लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी.

क्योंकि फिल्टर वाले मास्क छोटे संक्रामक कणों को फंसाकर कोविड-19 से बचाव में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि मास्क बनाने के तरीके, उसमें उपयोग होने वाली सामग्री सुरक्षा के स्तर को बदलती है. टैम ने कहा, "मैं जोर देकर कहती हूं कि फिल्टर सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है. लिहाजा मास्क खरीदते समय ऐसे ही मास्क तलाशें."

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update in France: फ्रांस में COVID19 से 1 दिन में 850 से अधिक लोगों की हुई मौत, अब तक 38 हजार 289 लोगों की संक्रमण से हुई मौत

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने मंगलवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी देने के बाद फेस मास्क पर यह नई सिफारिश आई है. ट्रूडो ने कनाडाई लोगों से अपने संपर्कों को सीमित करने के लिए कहा था. बता दें कि कनाडा में अब तक कुल 2,44,636 मामले और 10,276 मौतें दर्ज हो चुकी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना