Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में विमान क्रैश, 5 यात्री समेत पायलट की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Canada Plane Crash:  कनाडा के अल्बार्टा शहर में बड़ा हादसा हुआ है. 5 यात्रियों को लेकर जा रहा छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया है,  विमान में सवार यात्री समेत पायलट की मौत हो गई है. हादसे में कुछ 6 लोगों की जाना गई है.  रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा, कि एक पायलट और पांच यात्रियों के साथ विमान ने शुक्रवार रात शहर के पश्चिम में स्प्रिंगबैंक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ब्रिटिश कोलंबिया के सैल्मन आर्म के लिए जा रहा था. इस बीच अल्बर्टा प्रांत में कैलगरी के पश्चिम में यह छोटा विमान क्रैश हो गया. जिसमें 5 यात्री और एक पालयत की जाना गई है.

Tweet: