Building Collapse: मिस्र में इमारत गिरने से 5 की मौत, 2 घायल
मिस्र के बेहेरा प्रांत के दमनहुर शहर में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.
काहिरा, 21 अगस्त : मिस्र के बेहेरा प्रांत के दमनहुर शहर में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.
रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित इमारत के निवासी थे, जिनमें से दो को अस्पताल भेज दिया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : J-K में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अवंतीपोरा एनकाउंटर में 3 जैश आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
इस बीच, बेहेरा के गवर्नर हिशाम आमना ने एक बयान में कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और बचाव कार्य और मलबे को हटाने वाली टीमों की सुविधा के लिए तीन पड़ोसी इमारतों को तुरंत खाली करा दिया गया है.
संबंधित खबरें
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO
Mumbai Building Collapse Video: मुंबई के वर्सोवा में टला बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; कोई हताहत नहीं
Kota Building Collapse: कोटा में निर्माणाधीन इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, 13 घायल; मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Watch Video)
\