Somalia Bomb Blast: सोमालिया के लोअर शबेले में बम धमाका, हादसे में 22 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत
(Photo Credits: Twitter )

Somalia Bomb Blast: बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी सोमालिया (Southern Somalia) में बम धमाका (Bomb Blast) होने से हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कई लोग काल के गाल में समा गए. दरअसल, खेलते समय अचानक मिले एक विस्फोटक उपकरण (Explosive Device) में धमाका होने से 22 बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 50 से अधिक अन्य घायल बताए जा रहे हैं. बम विस्फोट शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुआ, जब बच्चों का एक समूह दक्षिणी सोमालिया के लोअर शबेले (Lower Shabelle) के हिस्से कोरिओली जिले (Qoriyoley District) के एक शहर मुरले (Muralle) में खेल रहा था. यह भी पढ़ें: Bomb Blast in US: वाशिंगटन के सिएटल में अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुआ बम धमाका, इमारत को किया गया खाली

देखें ट्वीट-