PM Modi US Visit: जो बाइडेन और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बातचीत शुरू, कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद (Watch Video)
Photo- ANI

PM Modi US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी का डेलावेयर के ग्रीनविले पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका जोरदार स्वागत किया. व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेलावेयर के ग्रीनविले में अपने निजी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यक्तिगत बैठक की मेजबानी की. बाइडेन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को भी डेलावेयर में अपने घर आमंत्रित किया है. यह मुलाकात अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इस यात्रा को खास माना जा रहा है.

बाइडेन और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बातचीत शुरू

कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद