भारत ही नहीं बांग्लादेश भी पाकिस्तान से परेशान, लगाया अशांति फैलाने का आरोप

बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और अशांति पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान, बांग्लादेश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान रोहिंग्या शरणार्थियों को आतंकवाद के लिए प्रशिक्षण दे रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File photo)

भारत और अफगानिस्तान के बाद अब बांग्लादेश (Bangladesh) ने भी पाकिस्तान (Pakistan) पर अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और अशांति पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के अल खिदमत फाउंडेशन पर आरोप लगाया कि वह इस हफ्ते चिट्टागोंग क्षेत्र में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए एक विशाल रैली आयोजित कर रहा है. ET की रिपोर्ट के अनुसार अल खिदमत फाउंडेशन (Al Khidmat Foundation) पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा समर्थित है साथ ही इस संस्था ने अतीत में अलकायदा का भी समर्थन किया था.

ET की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को कॉक्स बाजार के एक शिविर में हुई रैली में 200,000 से अधिक रोहिंग्याओं ने भाग लिया था. यह बांग्लादेश में अब तक की सबसे बड़ी रोहिंग्या रैली थी. अल खिदमत फाउंडेशन ने कथित तौर पर इस रैली के आयोजन के लिए धन मुहैया कराया था, यहां तक कि स्थानीय अधिकारियों ने बांग्लादेश में इसकी नींव के बढ़ते नेटवर्क की जांच भी की.

यह भी पढ़ें- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिर भरा दम, कहा- पीओके में हो रहे मानवाधिकार हनन पर ध्यान दे पाकिस्तान.

अल खिदमत फाउंडेशन पर आतंकवाद फैलाने का आरोप- 

अल खिदमत फाउंडेशन बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा हुआ है. बता दें कि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश की प्रतिबंधित संस्था है. दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में इसका प्रसार है. ET ने अपनी रिपोर्ट बताया कि कि एक व्यक्ति ने अपनी पहचान जारी न करने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान रोहिंग्या शरणार्थियों को आतंकवाद के लिए प्रशिक्षण दे रहा है.

सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि पाक्सितान बंगलादेश में भी आतंक फैलाने के लिए काम कर रहा है. बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में इस वक्त हजारों की तादाद में रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं. इन रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत के खिलाफ आतंक के रास्ते पर लाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI, बांग्लादेश में सक्रिय जैश स्लीपर सेल के जरिए बरगलाने का प्रयास कर रही है. इतना ही नहीं धर्म के नाम पर भी बांग्लादेशी शरणार्थियों के मन में जहर भरा जा रहा है. बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है. रोहिंग्या इस समय बांग्लादेश और भारत दोनों के लिए चिंता का विषय बं कर उभर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड