Australia: भारतीय मूल के ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक ड्राइविंग का आरोप, 4 की हुई थी मौत

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में भारतीय मूल के 41 साल के एक शख्स पर खतरनाक ड्राइविंग के चार आरोप लगाए गए हैं. इसमें पंजाब के चार लोगों की मौत हो गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

मेलबर्न, 13 जनवरी : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में भारतीय मूल के 41 साल के एक शख्स पर खतरनाक ड्राइविंग के चार आरोप लगाए गए हैं. इसमें पंजाब के चार लोगों की मौत हो गई थी. एसबीएस पंजाबी चैनल ने बताया कि हरिंदर सिंह रंधावा इस महीने की शुरूआत में शेपार्टन के पास पाइन लॉज में प्यूजो गाड़ी चला रहे थे, जिसमें चार लोग बैठे हुए थे. उसने अपनी गाड़ी टोयोटा हाइलक्स गाड़ी में टक्कर मार दी.

रंधावा 8 जून को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होंगे. पुलिस ने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी. मृतकों की पहचान मुक्तस्तर निवासी हरपाल सिंह, जालंधर निवासी भूपिंदर सिंह, तरनतारन निवासी बलजिंदर सिंह और किशन सिंह के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | नीदरलैंड में अमेरिका की विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए दूत शेफाली राजदान दुग्गल की सराहना

मेलबर्न के एक सोशल वर्कर फूलविंदरजीत सिंह ग्रेवाल ने एसबीएस पंजाबी को बताया, वे पंजाब राज्य के थे और वे अपने परिवार से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया आए हुए थे. टोयोटा हाइलक्स का 29 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और पुलिस की सहायता के लिए आगे आया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड