चीन: बेकाबू ट्रक ने ली 15 लोगों की जान, 44 घायल
चीन के लान्झू शहर के पास राजमार्ग पर एक भारी ट्रक के बेकाबू होकर दर्जनभर वाहनों से टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए.
बीजिंग: चीन के लान्झू शहर के पास राजमार्ग पर एक भारी ट्रक के बेकाबू होकर दर्जनभर वाहनों से टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार शाम को लान्झू-हाइकोउ राजमार्ग पर हुई. जब एक टॉवर क्रेन ट्रक ब्रेक के फेल होने की वजह से नियंत्रण से बाहर हो गया और टोल बूथ पर खड़ी कारों से जा टकराया.
पुलिस ने कहा कि हादसे में घायल दस लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और अगले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
ईरान और इस्राएल-अमेरिका युद्ध पर कहां खड़े हैं ब्रिक्स देश
क्या यूरोप में सेंटर-राइट और फार-राइट के बीच मिट रही है दूरियां?
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
\