Eagle Assault-2024: चीन और बेलारूस की सेनाएं संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण 'ईगल असॉल्ट-2024' आयोजित करेंगी
वार्षिक योजना और चीन व बेलारूस के बीच सहमति के अनुसार, चीनी और बेलारूसी सेनाएं इस जुलाई महीने में बेलारूस के ब्रेस्ट शहर के पास 'ईगल असॉल्ट-2024' संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन करेंगी.
Eagle Assault-2024: वार्षिक योजना और चीन व बेलारूस के बीच सहमति के अनुसार, चीनी और बेलारूसी सेनाएं इस जुलाई महीने में बेलारूस के ब्रेस्ट शहर के पास 'ईगल असॉल्ट-2024' संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन करेंगी. यह संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण आतंकवाद विरोधी अभियानों के कार्यान्वयन पर आधारित है. यह भी पढ़ें: US में गोलीबारी! लड़के ने अपने जन्मदिन पर X गर्लफ्रेंड समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतारा, खुद भी की आत्महत्या
दोनों पक्ष बंधक बचाव और संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान आदि विभिन्न अभ्यास को संयुक्त रूप से पूरा करने के लिए मिश्रित प्रशिक्षण मॉडल अपनाएंगे. इस संयुक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य भाग लेने वाले सैनिकों के प्रशिक्षण स्तर और समन्वय क्षमताओं में सुधार करना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना है. (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

