Animal Cruelty in Pakistan: पाकिस्तान में क्रूरता की हद पार, खेत में चरने पर एक व्यक्ति ने ऊंट के काटे पैर, देखें भयानक वीडियो
Animal Cruelty in Pakistan (Photo: X)

Animal Cruelty in Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पशु क्रूरता का एक भयावह वीडियो सामने आया है. खबरों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपने खेत में चर रहे ऊंट के एक पैर को काट दिया. वीडियो में कैद हुई इस हरकत में ऊंट की परेशानी और आदमी बेशर्मी से कटे पैर को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो संघर शहर में लिया गया. वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक निंदा का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान यूजर्स अपराधी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तानी नेता शाजिया अत्ता मारी ने कहा कि ऊंट की टांग काटने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी और ऊंट के मालिक के बीच मामला सुलझा लिया गया है लेकिन यह मानवीय रूप से अस्वीकार्य है और राज्य की ओर से मामला दर्ज किया गया है.

देखें वीडियो: