अमेरिका: मॉल में गोलीबारी में 8 लोग घायल, बंदूकधारी फरार
अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के एक मॉल में गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि बंदूकधारी फरार है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना मिल्वॉकी महानगरीय क्षेत्र के वॉवेटोसा शहर में स्थित मॉल में शुक्रवार दोपहर हुई.
वाशिंगटन, 21 नवंबर: अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के एक मॉल में गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि बंदूकधारी फरार है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना मिल्वॉकी महानगरीय क्षेत्र के वॉवेटोसा शहर में स्थित मॉल में शुक्रवार दोपहर हुई.
वॉवेटोसा के मेयर डेनिस मैकब्राइड ने एक बयान में कहा कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और हमलावर फरार है. मैकब्राइड ने कहा कि गोलीबारी दोपहर 3 बजे के आसपास हुई और मॉल में 75 पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं.
बयान में कहा गया है, "अधिक सटीक जानकारी प्रदान करने में समय लगेगा, लेकिन जानकारी सामने आते ही उपलब्ध कराई जाएगी."
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: दुबई एयरपोर्ट पर फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत, हवाई सेवाएं कुछ हद तक बहाल
US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'
अमेरिका: बच्चों के साथ हैवानियत करने वाली स्कूल एड Anna Marie को 51.5 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- 'यह भरोसे का घोर उल्लंघन'
Skiers Missing: कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान के बीच एवलांच का कहर; 10 स्कीयर लापता, 6 को सुरक्षित निकाला गया
\