पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, बढ़कर 117.83 रुपये प्रति लीटर हुई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऑयल एंड गैस डेवेलपमेंट अथॉरिटी (ओजीआरए) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए पेट्रोल की कीमतों में 5.15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दी है. इसके बाद, अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 117.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (File Photo: IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ऑयल एंड गैस डेवेलपमेंट अथॉरिटी (OGRA) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में 5.15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दी है. इसके बाद, अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 117.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय सरकार ने अगस्त महीने के लिए सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी है. पेट्रोल की कीमत 5.15 रुपये प्रति लीटर व हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 5.65 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है.

इसी तरह से केरोसिन की कीमत में 5.38 रुपये व लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) की कीमत में 8.9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. इससे पहले मंगलवार को नियामक प्राधिकरण ने सरकार को एक सारांश प्रस्तुत किया था, जिसमें उच्च बिक्री कर और पेट्रोलियम लेवी के आधार पर पेट्रोलियम कीमतों की गणना की गई थी. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: पाक पीएम इमरान खान ने रोटी और नान की कीमत में कटौती का दिया आदेश

एक अधिकारी के अनुसार, अरेबियन गल्फ में क्रूड के मूल्य में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. अरेबियन गल्फ में 30 जुलाई को क्रूड का मूल्य 63 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि 28 अप्रैल को इसकी कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल थी. लेकिन, सरकार लगातार करों को धीरे-धीरे बढ़ा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड