सीरिया: विद्रोहियों ने विषैली गैस से किया हमला, 100 लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
सीरिया में सरकारी मीडिया और एक निगरानीकर्ता ने रविवार को कहा कि विद्रोहियों द्वारा सरकार के कब्जे वाले शहर में एक दिन पूर्व ‘‘विषैली गैस’’ का हमला.....
दमिश्क: सीरिया (Syria) में सरकारी मीडिया (Government Media) और एक निगरानीकर्ता ने रविवार को कहा कि विद्रोहियों द्वारा सरकार के कब्जे वाले शहर में एक दिन पूर्व ‘‘विषैली गैस’’ (Toxic Gas) का हमला करने के बाद अलेप्पो (Aleppo) में करीब 100 सीरियाई लोगों को सांस लेने में दिक्कत में हुई. इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक ‘‘सांस लेने में दिक्कत के 107 मामले’’ सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें: सीरिया: आईएस के हमले में अमेरिका समर्थित 47 सैनिक मारे गए