अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमले में 6 की मौत
फगानिस्तान के मैदान वरदक प्रांत में पुलिस बेस के सामने शनिवार को तालिबान कार बम हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए
काबुल: अफगानिस्तान के मैदान वरदक प्रांत में पुलिस बेस के सामने शनिवार को तालिबान कार बम हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि क्षेत्रीय राजधानी मैदान शहर में सुबह 8.30 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही एक कार आ गई. कार में पुलिसकर्मी सवार थे.
मृतकों में हमलावर सहित पुलिस बेस के पांच मरम्मत कर्मी शामिल है. तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\