अफगानिस्तान: तालिबान ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को बम से उड़ाया, सात घायल
एक सोफे के नीचे रखा बम फटने से बुधवार को अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की मौत हो गई.
कंधार: एक सोफे के नीचे रखा बम फटने से बुधवार को अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की मौत हो गई. आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा की कड़ी में यह ताजा हमला है. जबार काहरामन पर हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है. जबार हेलमंद प्रांत में संसदीय चुनाव लड़ने वाले थे.
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने एएफपी को बताया कि धमाके में सात लोग घायल हो गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने धमाकों के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.’’
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\