अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों ने 13 आतंकवादी मार गिराए
अफगानिस्तान के दो प्रांतों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं.
काबुल: अफगानिस्तान के दो प्रांतों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को गजनी प्रांत के आंदर जिले में अफगान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में नौ तलिबानी आतंकवादी मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हुए.
वहीं, शुक्रवार को ही नंगरहार प्रांत के खोग्यानी जिले में अफगान वायु सेना की अगुवाई में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में चार आतंकवादी मारे गए.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\