Afghanistan: अफगानिस्तान में 35 तालिबान आतंकवादी मारे गए

अफगान सेना की कार्रवाई में फरयाब और बागलान प्रांतों में कम से कम 35 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए. रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान इसकी जानकारी दी.

तालिबान (Photo Credits: IANS)

काबुल, 3 अप्रैल : अफगान सेना (Afghan Army) की कार्रवाई में फरयाब और बागलान प्रांतों में कम से कम 35 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने शनिवार को एक बयान इसकी जानकारी दी. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अफगानी वायु सेना द्वारा गुरजीवन जिले के सरचकन गांव में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले के बाद 26 आतंकवादी मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए.

बागलान में अफगान नेशनल आर्मी द्वारा दांद-ए-शहाबुद्दीन इलाके में विशेष अभियान शुरू करने के बाद नौ तालिबानी आतंकवादी मारे गए. बयान में कहा गया है कि मृतकों में तालिबान के 6 डिविजनल कमांडर शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Pakistan: पाकिस्तानी आतंकवादी को भारत में हमलों की साजिश रचने के लिए 10 साल की जेल की सजा

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सेना की कार्रवाई में हथियारों, गोला-बारूद और कई वाहनों को नष्ट कर दिया गया. सैन्य कार्रवाई के बाद आतंकवादी समूह की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स में कब और कहां खेला जाएगा क्रिकेट? जानें वेन्यू, टीमें, फॉर्मेट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी अहम जानकारी

IND vs AFG T20 Series 2026 Live Streaming: स्टार स्पोर्ट्स या सोनी? किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने रखा 344 रनों का टारगेट, इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड