अफगानिस्तान: सोने की खदान में हुआ दर्दनाक हादसा, 30 लोगों की मौत, 15 हुए घायल

अफगानिस्तान में खदान के ढह जाने की वजह से यह हादसा हुआ है और इसमें ढाई दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में मौके पर 30 लोगों की मौत हो गई है जबकि हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए हैं. यह घटना अफगानिस्तान के कोहिस्तान जिले की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

काबुल: खबर अफगानिस्तान (Afghanistan) से है, बताया जा रहा है कि यहां सोने की एक खदान (Gold Mine) में दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल, खदान के ढह जाने की वजह से यह हादसा हुआ है और इसमें ढाई दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में मौके पर 30 लोगों की मौत (30 Killed) हो गई है जबकि हादसे में 15 लोग जख्मी (15 Injured) बताए जा रहे हैं. यह घटना अफगानिस्तान के कोहिस्तान जिले (Kohistan District) की है.

यह हादसा रविवार की दोपहर में हुआ है. इस हादसे के बाद मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला जा रहा है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह भी पढ़ें: अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाने की बना रहे है योजना

इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव के कार्य में जुट गया. वहीं कोहिस्तान जिले के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मो. रुस्तम राग ने एएफपी को बताया कि यहां राहत-बचाव का काम जोरों पर चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\