Kabul: काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या

देश की राजधानी में अफगान सुप्रीम कोर्ट के एक जज की हत्या कर दी गई है. शनिवार को स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay Image)

काबुल, 5 दिसंबर : देश की राजधानी में अफगान सुप्रीम कोर्ट के एक जज की हत्या कर दी गई है. शनिवार को स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. सूचनाओं के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रहमान मीना के समीप पुलिस डिस्ट्रिक्ट 8 में एक मस्जिद के बाहर शुक्रवार की नमाज के बाद गोली मारकर अब्दुल जमील की हत्या कर दी गई है.

अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है. हालांकि अफगान प्रशासन आमतौर पर हत्याओं को तालिबान आतंकियों द्वारा लक्षित हमलों के तौर पर देखते हैं.

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | महाराष्ट्र: जहरीले रसायनिक धुएं में सांस लेने की वजह से दमकलकर्मी की मौत

हाल के वर्षो में इन्हीं आतंकयों ने कई नागरिकों व सेना के अधिकरियों को अपना निशाना बनाया है. ये सामान्यत: सरकार का होकर काम करने वाले, नाटो (सैन्य संगठन) और अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना को अपना निशाना बनाते हैं.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के महीने में अफगानिस्तान में इन्हीं लक्षित हमलों में करीबन 44 लोगों की जान चली गई हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ में घर के बाहर सो रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; शरीर पर मिले 50 घाव, 7 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'