अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का ऐलान- रिहा होंगे तालिबान कैदी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि तालिबान कैदियों की रिहाई के लिए कार्ययोजना पर सहमति बन गई है और इन्हें रिहा किया जाएगा

राष्ट्रपति अशरफ गनी (Photo Credits: IANS)

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि तालिबान कैदियों की रिहाई के लिए कार्ययोजना पर सहमति बन गई है और इन्हें रिहा किया जाएगा.  अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में हुए शांति समझौते में यह प्रावधान है कि तालिबान अपने कब्जे से एक हजार कैदी रिहा करेंगे जबकि अफगान सरकार पांच हजार तालिबानी कैदियों को रिहा करेगी. गनी ने कहा था कि वह तालिबान कैदियों को रिहा करने पर कोई वादा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा था कि अमेरिका नहीं बल्कि अफगानिस्तान के लोग तय करेंगे कि किसे रिहा करना है और किसे नहीं.

जवाब में तालिबान ने कहा कि वह अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए अंतर अफगान वार्ता में कैदियों की रिहाई तक हिस्सा नहीं लेंगे.  साथ ही, उन्होंने अफगान सुरक्षा बलों पर हमले शुरू कर दिए जिससे शांति समझौते पर संकट के बादल घिर गए. लेकिन, सोमवार को अशरफ गनी ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कहा कि तालिबान कैदी रिहा होंगे. यह भी पढ़े: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के शपथ ग्रहण के दौरान सीरियल ब्लास्ट, देखें खौफनाक वीडियो

तालिबान के साथ कैदियों की रिहाई के तौर-तरीके पर सहमति बन गई है और इस हवाले से राष्ट्रपति कार्यालय से आदेश जारी कर दिया जाएगा. गनी के इस बयान पर अमेरिका ने भी राहत की सांस ली है और इसका स्वागत किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\