अफगानिस्तान के फाइटर विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर किया हमला, 45 आतंकवादियों की हुई मौत

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में तालिबान के नियंत्रण वाले जिले में फाइटर विमानों द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में 45 आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारी ने कहा कि सर्दियों के आने से पहले, तालिबान के कब्जे वाले इलाकों से आतंकवादियों को बाहर निकालने के उद्देश्य से ऑपरेशन 'पामिर 207' को अंजाम दिया गया. आतंकी संगठन ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

अफगानिस्तान सेना (Photo Credits: IANS)

काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) के बदख्शां प्रांत में तालिबान के नियंत्रण वाले जिले में फाइटर विमानों द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में 45 आतंकवादी मारे गए हैं. समाचर एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता निक मोहम्मद नाजरी के हवाले से कहा, "सरकारी बलों ने दो दिन पहले वाडरेज, यमगन और करन वा मुंजन जिलों में तालिबान के ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले किए, जिसमें अब तक 45 विद्रोही मारे गए हैं और 15 अन्य घायल हैं."

अधिकारी ने कहा कि सर्दियों के आने से पहले, तालिबान के कब्जे वाले इलाकों से आतंकवादियों को बाहर निकालने के उद्देश्य से ऑपरेशन 'पामिर 207' को अंजाम दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो सुरक्षा बल घायल हुए.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान के जलालाबाद में पाकिस्तान दूतावास के बाहर IED धमाका, 3 घायल

पिछले दो वर्षो से वाडरेज और यमगन पर तालिबानी आतंकवादियों का कब्जा है और करन वा मुंजन पर उसने हाल ही में अपना प्रभुत्व जमाया है. आतंकी संगठन ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट