पाकिस्तान: क्रिकेट मैच के दौरान हुआ झगड़ा, चली गोलियां, 7 की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.

पाकिस्तान (फाइल फोटो)

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट (Cricket) मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.

पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले में पुलिस चौकी में हुई जहां दो गुट बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने आए थे.

खान ने कहा, "बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी उस वक्त युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई जब दोनों ओर से हथियारबंद गुटों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिए. एक गुट को गोलीबारी करता देख दूसरे गुट ने जवाबी हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी."

यह भी पढ़े- पाकिस्तान: सेना ने 11 कट्टर आतंकियों को दी सजा-ए-मौत

इस गोलीबारी में एक गुट के तीन जबकि दूसरे गुट के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\