Earthquake in Taiwan: ताइवान में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सामने आई तबाही की तस्वीरें- VIDEO
Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

Earthquake in Taiwan: ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है. इस भयंकर भूकंप के कारण बीबिन स्ट्रीट, हुआलिएन शहर, हुआलिएन काउंटी और पूर्वी ताइवान समेत कई शहरों में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है. वैज्ञानिक के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है.