कोविड-19 वैरिएंट के चलते 5 देशों ने दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर रोक लगाई

कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद कम से कम 5 देशों ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोहानसबर्ग, 23 दिसंबर : कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद कम से कम 5 देशों ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन देशों में जर्मनी, तुर्की, इजरायल, स्विट्जरलैंड और सऊदी अरब शामिल हैं. ये प्रतिबंध 501.वी2 वेरिएंट को रोकने के लिए लगाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर देशों में सोमवार से यह प्रतिबंध लागू हो गए हैं. इसमें से जर्मनी ने सबसे पहले प्रतिबंध की घोषणा की थी.

सरकारी प्रवक्ता मार्टिना फिएट्ज (Martina Fiatz) ने कहा, "कोरोनावायरस म्युटेशन के कारण संघीय सरकार ने जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के बीच की यात्रा को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है." इजरायल ने भी रविवार को उड़ानों पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले उसके नागरिकों को 30-दिन के लिए अनिवार्य तौर पर क्वारंटीन में रहना होगा. यह भी पढ़ें : ब्रिटेन में बेकाबू हुआ COVID-19 का नया प्रकार, कई यूरोपीय देशों ने लगाया बैन, उद्धव ठाकरे के मंत्री ने भी की तत्काल एक्शन की मांग

नया वैरिएंट पूर्वी केप में सामने आया था और इसने क्वाजुलु-नताल और पश्चिमी केप को भी प्रभावित किया है. स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने कहा, "जो सबूत मिले हैं, वे ²ढ़ता से बताते हैं कि वर्तमान में जिस दूसरी लहर का हम अनुभव कर रहे हैं, वह इस नए वैरिएंट के कारण है." कई देशों ने नए वैरिएंट के सामने आने के बाद ब्रिटेन के लिए अपनी उड़ानें प्रतिबंधित कर दी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट