अफगानिस्तान: शिक्षण अकादमी पर आत्मघाती हमला, 48 मरे
अफगानिस्तान के दश्त ए बार्ची में एक शिक्षण अकादमी के अंदर बुधवार को हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमला मवौद अकादमी में शाम के चार बजकर दस मिनट पर उस समय हुआ जब छात्र कक्षाओं में थे.
काबुल: अफगानिस्तान के दश्त ए बार्ची में एक शिक्षण अकादमी के अंदर बुधवार को हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमला मवौद अकादमी में शाम के चार बजकर दस मिनट पर उस समय हुआ जब छात्र कक्षाओं में थे.
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्फोट में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मजरोह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
संबंधित खबरें
Leonid Radvinsky Dies: OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का 43 साल की उम्र में निधन, कैंसर से चल रही थी लंबी लड़ाई
35 साल बाद राइनलैंड पैलेटिनेट में बदलेगी सरकार
क्यूबा में फिर ब्लैकआउट, मार्च में तीसरी बार पूरा देश अंधेरे में
US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'
\