बिना वीजा के रह रहे 44 भारतीय मजदूर श्रीलंका में गिरफ्तार

श्रीलंका में आव्रजन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 44 भारतीयों को उनकी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद तीन महीने से अधिक समय तक ठहरने के मामले में गिरफ्तार कर लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) में आव्रजन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 44 भारतीयों को उनकी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद तीन महीने से अधिक समय तक ठहरने के मामले में गिरफ्तार (Arrest) कर लिया.

‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे कोलंबो के उपनगर स्लेव आइलैंड में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे.

सहायक नियंत्रक (जांच) एम जी वी करियावासम ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किये गये सभी लोग पुरुष हैं और इनकी उम्र 25 से 50 साल के बीच है.’’ उन्होंने कहा कि ये लोग वीजा समाप्त होने के करीब तीन महीने बाद तक रुके रहे.

करियावासम ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि उन्हें नियमित आधार पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें मिरिहाना हिरासत केंद्र को सौंपा जाएगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े