माली में हुए आतंकवादी हमले में 24 सैनिकों की मौत, 17 जिहादी मारे गए

देश के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई झड़पों में माली के 24 सैनिकों की मौत हो गई और 17 जिहादी लड़ाके भी मारे गए. पश्चिमी अफ्रीकी देश में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया.

सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से कांप उठते हैं आतंकवादी ( प्रतीकात्मक तस्वीर / क्रेडिट- Wikimedia Commons )

बमाको: देश के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई झड़पों में माली के 24 सैनिकों की मौत हो गई और 17 जिहादी लड़ाके भी मारे गए. पश्चिमी अफ्रीकी देश में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. सेना ने सोशल मीडिया (Social Media) पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया.

सेना के मुताबिक इस हमले में 24 की मौत हो गई और 29 घायल हो गए. इस दौरान 17 जिहादी भी मारे गए और कम से कम 100 संदिग्धों को पकड़ा गया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 2 दिवसीय FATF बैठक के लिए पहुंचा पेरिस, पाक द्वारा आतंकवादी फंडिंग को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की होगी समीक्षा

वक्तव्य में कहा गया कैदी नाइजर के सैनिकों के कब्जे में हैं. फ्रांस (France), अफ्रीकी (Africa) पड़ोसियों और अमेरिका (America) की मदद से माली की सेना इस्लामिक उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Chirag Paswan Threat: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में 'कट्टर आतंकियों' का जिक्र; गृह मंत्रालय और CRPF अलर्ट

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, डुआन जानसन और प्रेनेलन सुब्रायेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट