अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में 20 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान ने अफगान सीमा रक्षकों के एक अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 20 सैनिकों की मौत हो गयी.
काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान ने अफगान सीमा रक्षकों के एक अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 20 सैनिकों की मौत हो गयी. प्रांतीय परिषद के एक सदस्य अब्दुल समद सलेही ने कहा कि हमले के समय अड्डे में 45 से ज्यादा जवान थे.
उनमें से सिर्फ तीन ही पास के एक गांव तक पहुंच सके. शेष सैनिकों को या तो तालिबान ने पकड़ लिया है या वे मारे गए हैं.
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कम से कम 20 सैनिक मारे गए हैं और लगभग इतनी ही संख्या में जवान लापता हैं.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\