Shafali Verma ने लगाई ऊंची छलांग, Women T20I रैंकिंग में पहुंचीं नंबर 1 पर

भारत की पावरहाउस शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की धाकड़ बल्लेबाजी मौजूदा महिला T20 विश्व कप में लगातार देखने को मिल रही है. टीम के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इसी बीच भारतीयों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. भारत की तूफानी बल्लेबाज शेफाली महिला T20 की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं. बुधवार को ICC द्वारा जारी बल्लेबाजों की रैंकिंग में शेफाली ने 19 स्थानों की छलांग लगाई और अब वह शीर्ष पर जा पहुंची हैं. शेफाली ने इस सीरीज की चार पारियों में 161 रन बनाए हैं, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 47 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशियन गेम्स फाइनल? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2026 Final Stats And Preview: गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका के बीच कल होगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Scorecard: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi-Final Match Live Score Update: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट