Zomato Co-Founder Akriti Chopra Resigns: जोमैटो की सह-संस्थापक आकृति चोपड़ा ने दिया इस्तीफा, सामने आया कंपनी का बयान
Credit - Zomato

Zomato Co-Founder Akriti Chopra Resigns: ज़ोमैटो की सह-संस्थापक और मुख्य जन अधिकारी आकृति चोपड़ा (Akriti Chopra) ने शुक्रवार, 27 सितंबर को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. चोपड़ा ने अपने एग्ज़िट मेल में लिखा, "मैं औपचारिक रूप से आज, 27 सितंबर, 2024 को अपना इस्तीफ़ा भेज रही हूं. पिछले 13 वर्षों में यह एक अविश्वसनीय रूप से समृद्ध यात्रा रही है. हर चीज़ के लिए शुक्रिया. मैं हमेशा एक कॉल दूर हूं. सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं." ndtv की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर की पुष्टि करते हुए, ज़ोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि चोपड़ा, जो फ़ूड-क्विक कॉमर्स कंपनी में सह-संस्थापक और मुख्य जन अधिकारी के रूप में काम कर रही थीं, ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वे अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ देंगी.

जोमैटो की सह-संस्थापक आकृति चोपड़ा ने इस्तीफा दिया