Twitter DM Limit: ट्विटर यूजर्स को अक्सर आये दिन स्पैम मेसेजेस की परेशानी से दो-चार होना पड़ता है. कई-कई बार वे ट्वीट कर इसकी शिकायत भी करते हैं. ऐसे में लगातार बढ़ रही डीएम स्पैम की इन परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए एलन मस्क ने बड़ा कदम उठाया है. एलन मस्क (Elon Musk) ने अनवेरीफाइड मैसेज यूजर्स द्वारा भेजे जाने वाले संदेशों की संख्या निर्धारित होगी. एलोन मस्क के इस कदम के बाद ट्विटर ने शुक्रवार को कहा कि अनवेरिफाइड अकाउंट्स पर भेजे जाने वाले डीएम की संख्या की लिमिट होगी. यानी वो रोज कितने डायरेक्ट मैसेज भेज पाएंगे इसकी सीमा तय होगी. अनलिमिटेड डीएम भेजने के लिए, ट्विटर यूजर्स को अब ट्विटर ब्लू मेम्बरशिप लेनी होगी.
Tweet:
We'll soon be implementing some changes in our effort to reduce spam in Direct Messages. Unverified accounts will have daily limits on the number of DMs they can send. Subscribe today to send more messages: https://t.co/0CI4NTRw75
— Twitter Support (@TwitterSupport) July 21, 2023













QuickLY