Isro Geo Imaging Satellite Launch Date: इसरो पांच मार्च को भेजेगा जीसैट -1 उपग्रह
इस प्रक्षेपण का अंतरिम कार्यक्रम पांच मार्च को शाम पांच बजकर 43 मिनट तय किया गया है जो मौसम की दशा पर निर्भर करेगा। उपग्रह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.
Isro Geo Imaging Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि वह पांच मार्च को जीएसएलवी -एफ 10 के माध्यम से अपना भू इमेजिंग उपग्रह जीसैट -1 भेजेगा. इस प्रक्षेपण का अंतरिम कार्यक्रम पांच मार्च को शाम पांच बजकर 43 मिनट तय किया गया है जो मौसम की दशा पर निर्भर करेगा. उपग्रह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.
इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2,275 किलोग्राम वजन वाला उपग्रह जीआईसैट-1 अत्याधुनिक सजग ‘ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट’ है. ये 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा . बता दें की ये भारत का पहला उपग्रह है जिसे इतनी ऊंची कक्षा में रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
टेक जगत में छाई मायूसी: ‘Forever Layoffs’ और AI के बढ़ते चलन से कर्मचारियों का मनोबल न्यूनतम स्तर पर
Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध
X Revenue Sharing Update: AI से बने युद्ध संबंधी कंटेंट पर लेबल न लगाने पर 90 दिनों के लिए सस्पेंड होगा रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम
Digital Hashing: डिजिटल हैशिंग क्या है? निजी फोटो और वीडियो लीक होने से बचाने में कैसे मददगार है यह तकनीक
\