चंद्रयान-3 : लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मानक ‘‘असामान्य’’ पाये जाने पर साफ्ट लैंडिंग को टाल सकता है इसरो

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा की सतह पर बहुप्रतीक्षित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तैयारियों के बीच लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मानक ‘‘असामान्य’’ पाये जाने की स्थिति में इसकी ‘लैंडिंग’ 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

चंद्रयान-3 : लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मानक ‘‘असामान्य’’ पाये जाने पर साफ्ट लैंडिंग को टाल सकता है इसरो
Chandrayaan-3 | ISRO

चेन्नई, 22 अगस्त :  चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा की सतह पर बहुप्रतीक्षित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तैयारियों के बीच लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मानक ‘‘असामान्य’’ पाये जाने की स्थिति में इसकी ‘लैंडिंग’ 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 06.04 बजे करने की योजना बनाई है.

 

चंद्र मिशन 14 जुलाई को पूर्वाह्न 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था. इसरो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई के अनुसार, वैज्ञानिकों का ध्यान चंद्रमा की सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान की गति को कम करने पर होगा.

 

 

उन्होंने अहमदाबाद में ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘लैंडर 23 अगस्त को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी गति 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी. हमारा ध्यान उस गति को कम करने पर होगा क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी इसमें भूमिका होगी.’’


संबंधित खबरें

Chandrayaan-3: चंद्रमा पर उम्मीद से कई गुना ज्यादा पानी! चंद्रयान-3 के डेटा से हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Chandrayaan-4 Launch In 2027: 2026 में गगनयान व समुद्रयान और 2027 में चंद्रयान-4 होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी; जानिए पूरी डिटेल (Watch Video)

बजट सत्र 2025: 'भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण,

ISRO Created History: इसरो ने लॉन्च किया अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

\