International Cricket Match And WPL 2025 Schedule For Today: आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 14 मार्च के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.
International Cricket And WPL 2025 Match Schedule For Today: 13 मार्च को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. आज यानी 14 मार्च का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. हांगकांग समेत कई बड़ी टीमें मैदान में उतरेंगी, जो दर्शकों के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग अनुभव लेकर आएंगी. आज डब्लूपीएल में कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा. आज न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. इसके अलावा मलेशिया ट्राई टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 का पांचवां मुकाबला बहरीन बनाम हांगकांग के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा चलिए आज यानी 14 मार्च को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: MI vs GG WPL 2025 Eliminator Match Live Toss And Scorecard: गुजरात जाइंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
14 मार्च का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:
| तारीख और दिन | मैच | स्थान | समय(IST) | टेलीकास्ट/ स्ट्रीमिंग |
|---|---|---|---|---|
| 14 मार्च 2025 | न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला, पहला टी20 मुकाबला | क्राइस्टचर्च, हेगले ओवल | 11:45 AM | सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क, फैनकोड, सोनी लिव, प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट |
| 14 मार्च 2025 | बहरीन बनाम हांगकांग, पांचवां टी20 मुकाबला | कुआलालंपुर, बायुमास ओवल | 08:30 AM | FanCode ऐप और वेबसाइट |
| 14 मार्च 2025 | हांगकांग महिला बनाम नेपाल महिला और युगांडा महिला बनाम नामीबिया महिला | एन्टेबे, एन्टेबे क्रिकेट ओवल | 12:30 PM And 4:30 PM | FanCode ऐप और वेबसाइट |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

