New Zealand Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, 1st T20I Live Streaming: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज में मिली हार के बाद किसी तरह से बदला लेना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की लय को जारी रखते हुए एक और जीत अपने नाम करना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान सूजी बेट्स (Suzie Bates) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापट्टू (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. New Zealand Women vs Sri Lanka Women T20 Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका पर दबदबा बनाया है. इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बैटर इसाबेल गेज, हेली जेनसन और बैटर बेला जेम्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गई हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से मात दी थी, लेकिन 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है.
सूजी बेट्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू की अगुआई में श्रीलंका इस सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी. फिलहाल श्रीलंका की टीम आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें पायदान पर है. श्रीलंका की टीम ने अपने पिछले तीन टी20 मैच गंवाए हैं.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज पोली इंगलिस और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग को इसाबेला गेज और हेले जेनसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताह वनडे सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, 22 वर्षीय ऑलराउंडर फ्लोरा डेवोनशायर को जेम्स की जगह टीम में जगह दी है.
हेड टू हेड (NZ W vs SL W Head To Head Record)
न्यूजीलैंड महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, श्रीलंका ने महज एक मैच ही जीता हैं.
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां देखें?
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैनकोड, सोनी लिव और प्राइम वीडियो ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
न्यूजीलैंड महिला: सुजी बेट्स (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, एम्मा मैकलियोड, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन, जेस केर, फ्रान जोनास, ब्री इलिंग.
श्रीलंका महिला: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शनी, अचिनी कुलसुरिया.













QuickLY