Holi 2025 Messages: हैप्पी होली! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें शरारत भरे ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings
होली के दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई देते हैं, साथ ही भांग की ठंडाई और स्वादिष्ट गुझिया का लुत्फ उठाते हैं. इस दिन सारे गिले-शिकवे भुलाकर लोग होली खेलते हुए होली स्पेशल गानों पर डांस करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उन्हें हैप्पी होली कह सकते हैं.
Holi 2025 Messages in Hindi: देशभर में आज (14 मार्च 2025) रंगों और उमंगों के पर्व होली (Holi) की धूम मची हुई है और हर कोई रंगों में सराबोर नजर आ रहा है. रंगों का यह त्योहार (Festival of Colors) हर किसी को एकता, प्रेम और समरसता का संदेश देता है, इसलिए इसका न सिर्फ लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, बल्कि इसे पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. देश के कोने-कोने में लोग होली के पर्व को अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाते हैं. हर कोई होली के दिन अबीर और गुलाल जैसे रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर नजर आता है. रंगों में सराबोर होने के साथ ही लोग भांग की ठंडाई, गुझिया और मिठाई का जमकर लुत्फ उठाते हैं. होली पर रंग लगाने के अलावा लोग इस पर्व की प्यार भरी शुभकामनाएं देकर भी इस पर्व को खास बनाने की कोशिश करते हैं.
होली के दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई देते हैं, साथ ही भांग की ठंडाई और स्वादिष्ट गुझिया का लुत्फ उठाते हैं. इस दिन सारे गिले-शिकवे भुलाकर लोग होली खेलते हुए होली स्पेशल गानों पर डांस करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप शरारत भरे इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उन्हें हैप्पी होली कह सकते हैं.

गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के इस दो दिवसीय पर्व का हर कोई सालभर बेसब्री से इंतजार करता है. होली के कई दिन पहले से ही बाजार रंग-बिरंगे रंगों से सज जाते हैं और देशभर में इस पर्व की धूम देखते ही बनती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).