गुरुवार को गूगल ने मनाया खास डूडल के साथ अपना 20वां जन्मदिन
गूगल गुरुवार को अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए गूगल की पुरानी लेकिन दिलचस्प यादों को साझा किया है.
नई दिल्ली: गूगल गुरुवार को अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए गूगल की पुरानी लेकिन दिलचस्प यादों को साझा किया है. वीडियों में छुट्टियां से लेकर त्योहारों, लोगों की उपलब्धियों, खानपान और भाषाओं से लेकर तमाम तरह की चीजें दर्शाई गई हैं, जो इन सालों में गूगल पर खोजी गईं.
गूगल 1998 में अस्तित्व में आया था. अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया था. बीते कई वर्षो में गूगल में बहुत बदलाव आया है. यह 190 से अधिक देशों में 150 से अधिक भाषाओं में सेवाएं दे रहा है.
संबंधित खबरें
OnePlus 15T Price in India: 7500mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा नया फ्लैगशिप कल होगा लॉन्च वनप्लस का नया फोन, भारत में ये हो सकती है कीमत
Apple iPhone 17 Pro Max Hits Lowest Price In India: आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में बड़ी गिरावट, पहली बार इतने सस्ते में मिल रहा एप्पल का फ्लैगशिप फोन
Google Eid-ul-Fitr 2026 Doodle: गूगल ने 'चांद के दीदार' के लिए लॉन्च किया खास इंटरैक्टिव गेम, सर्च इंजन पर ऐसे मनाएं ईद का जश्न
IPL 2026 Schedule: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट; VIDEO
\