Apple Event: iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और HomePod Mini लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इवेंट में बताया गया कि 5G iPhone 12 में दिए जाने के बाद यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा. 5G से यूजर्स को ज्यादा स्पीड मिलेगी. ऐपल ने Verizon के साथ पार्टनर्शिप की है. Apple iPhone 12 5G तकनीक वाला पहला iPhone है.
- Read in
- English
Apple iPhone लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है. Apple ने अपने मोस्ट वेटेड सीरीज आईफोन 12 (iPhone 12) को लॉन्च कर दिया है. एक स्पेशल इवेंट में सीरीज को लॉन्च किया गया. इस सीरीज को Hi, Speed टैग लाइन के साथ पेश किया गया है. Apple ने अपने इस इवेंट का नाम Hi, Speed रखा है. यूजर्स इस इवेंट को यूट्यूब पर देख सकते हैं. iPhone 12 लॉन्च की शुरुआत 5G से ही हो रही है. Apple ने अपने इवेंट में Apple का नया HomePod Mini लॉन्च किया है. Apple HomePod Mini की कीमत 99 डॉलर्स है. Apple HomePod Mini 16 नवंबर से शिप्ड होंगे.
इवेंट में बताया गया कि 5G iPhone 12 में दिए जाने के बाद यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा. 5G से यूजर्स को ज्यादा स्पीड मिलेगी. ऐपल ने Verizon के साथ पार्टनर्शिप की है. Apple iPhone 12 5G तकनीक वाला पहला iPhone है. Apple iPhone 12 5G एक नए डिजाइन के साथ आया है, जो नई तकनीक से भरा है. यह 5 रंगों में लॉन्च किया गया है. - रेड, वाइट, ब्लू, ब्लैक और ग्रीन.
Apple के नए iPhones में अब 5G टेक्निक है. जिससे आपको जो सुपर फास्ट स्ट्रीमिंग और गेमिंग और बहुत कुछ मिलेगा. इस बार स्क्रीन को भी पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है. इसके लिए रेमिक शील्ड का यूज किया गया है, जिससे गिरने के बाद भी इसके टूटने के चांस कम होंगे.
Apple ने 30 से अधिक देशों में 300 से अधिक नेटवर्क प्रोवाइडर्स पर 5G परीक्षण किया. नया iPhone 12 एक नए A14 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित होता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पर पेश किया गया सबसे फास्ट चिप है. यह पहला 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन चिप है. A14 बायोनिक चिप के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है जो दूसरे प्रोसेसर के मुकाबाले 50 फीसदी फास्ट है.
Apple iPhone 12 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 12MP का वाइड एंगल शूटर है. iPhone 12 के फ्रंट कैमरे में नाइट मोड का सपोर्ट दिया गया है. iPhone 12 Mini की कीमत 699 डॉलर से शुरू है वहीं iPhone 12 की कीमत 799 डॉलर से शुरू है.
iPhone 12 प्रो की कीमत 999 डॉलर्स है और iPhone 12 प्रो मैक्स की कीमत 1,099 डॉलर्स है. iPhone 12 प्रो 16 अक्टूबर 2020 से प्री-ऑर्डर के साथ 23 अक्टूबर 2020 से उपलब्ध होगा. iPhone 12 प्रो मैक्स 6 नवंबर 2020 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

