Asian Olympic Qualifiers 2024: भारत के योगेश सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में मेंस 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक यादगार उपलब्धि हासिल की. भारतीय निशानेबाज ने 572 का स्कोर बनाकर शीर्ष पुरस्कार जीता, मंगोलिया के दावाखु एनखताइवान रजत पदक जीतने में सफल हो पाए है. वही कजाकिस्तान की निकिता चिरुयुकिन ने कांस्य पदक जीता है. एक दिन पहले, विजयवीर सिद्धू ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल में रजत पदक जीता और पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में भारत के लिए 17वां कोटा हासिल किया था.
ट्वीट देखें:
A happy Sunday indeed as 🇮🇳's Yogesh Singh shines with a glorious #Gold 🥇 in Men's Standard Pistol event at the #AsianOlympicQualifiers🔫, Jakarta 🥳
Many congratulations champ 🥳👏👏 pic.twitter.com/wgUZynhEYP
— SAI Media (@Media_SAI) January 14, 2024













QuickLY